हजारीबाग पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार
डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी
हजारीबाग: हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने डंकी रूट के माध्यम से लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में मास्टरमाइंड उदय कुमार कुशवाहा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
कैसे हुआ खुलासा?
टाटीझरिया के भराजो गांव निवासी सोनू कुमार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अमेरिका में रहने वाले उदय कुमार कुशवाहा ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर ब्राजील भेजा. वहाँ उन्हें डंकी माफिया के हवाले कर दिया गया. 50 दिनों तक माफिया के कब्जे में रहने के बाद, सोनू कुमार के गरीब पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर उदय को लगभग ₹45 लाख दिए. अंततः, सोनू को अमेरिका बॉर्डर पर पकड़कर भारत डिपोर्ट कर दिया गया.
पुलिस कार्रवाई और बरामदगी
डंकी रूट से भेजे गए लोगों की सूची
1. दिगंबर कुशवाहा (2018)
2. राजकुमार कुशवाहा (2013)
3. नंदू कुमार (2022)
4. पप्पू कुमार (2022)
5. चन्दन कुमार (2022)
6. शंभू दयाल (2022)
7. पृथ्वी राज कुशवाहा उर्फ सोनू (2022)
8. संजय वर्मा (2022)
9. सुमन सौरभ प्रसाद (2022)
10. प्रवीण कुमार (2022)
11. अरुण कुमार कुशवाहा (2019)
12. धीरज कुमार (2019)

जांच में पता चला है कि इस रैकेट ने अब तक कई लोगों को अमेरिका भेजा है. पुलिस इस मामले को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट के रूप में देख रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है. पुलिस ने आम जनता से ऐसे झांसों से सावधान रहने की अपील की है.
महत्वपूर्ण बरामदगी:
1. उदय कुमार के पास से Samsung मोबाइल, जिसमें पीड़ित और उसके पिता से WhatsApp चैट की छायाप्रति
2. उसकी पत्नी के नाम से Axis एवं SBI बैंक डिपॉजिट पर्ची
3. नोटबुक जिसमें डंकी रूट से भेजे गए लोगों की सूची और उनसे वसूली गई रकम का विवरण
4. दर्शन प्रसाद के पास से Redmi मोबाइल, जिसमें ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट
5. लालमोहन प्रसाद के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा उसमें उदय कुशवा के साथ लेनदेन का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट
6. शंकर प्रसाद के पास से मोटोरोला मोबाइल, जिसमें उदय से लेन-देन से जुड़े WhatsApp चैट
