Hazaribagh News: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

Hazaribagh News: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार
फाइल फोटो

ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से गांव में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत ज़रूरतें बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं।

हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत स्थित चलचलाईया गांव में पिछले दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप थी। बुधवार को ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली जब गांव में नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली बहाल कर दी गई। यह कार्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह की पहल पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से गांव में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत ज़रूरतें बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मुन्ना सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। उन्होंने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को स्थल पर भेजकर कार्य की निगरानी का निर्देश दिया। बिजली बहाल होते ही गांव में हर्ष का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मुन्ना सिंह के प्रति आभार जताया। 

मौके पर मौजूद विक्की कुमार धान ने कहा, मुन्ना सिंह जी का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी