Hazaribagh News: कर्णपुरा महाविद्यालय में शोकसभा का आयोजन, दिशोमगुरु को दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh News: कर्णपुरा महाविद्यालय में शोकसभा का आयोजन, दिशोमगुरु को दी श्रद्धांजलि
श्रद्दांजलि समारोह में सम्मिलित लोग

हजारीबाग: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में झारखंड राज्य के प्रख्यात नेता, झारखंड आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की।

सभा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ  सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनकल्याणकारी योगदान को स्मरण किया। अपने शोक संदेश में प्राचार्य डाँ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि- शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जन-जन को संगठित करने वाले एक प्रेरणास्त्रोत थे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समाजसेवा से परिपूर्ण था। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस कार्यक्रम में  महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ.निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो. सुरेश महतो, प्रो. फजरुद्दीन, प्रो. नरेश कु. दांगी, डॉ. अनु कुमारी, प्रो. ऋतुराज, प्रो. रंजीत प्रसाद,डॉ. पवन कुमार,डॉ. ललिता कुमारी,प्रो. लालदेव महतो, डॉ. चंद्रशेखर राणा, प्रो रामकिशोर प्रसाद दांगी, रितेश ठाकुर, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में लेखपाल डॉ. सनवीर कुमार, नेमधारी राम, अनिता देवी, चंचल प्रसाद मेहता, धनेश्वर महतो, धनु प्रसाद, अंजना कुमारी, जयमनी, मालती एवं सैकड़ो छात्र-छात्राओं मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार