Hazaribagh News: PMAY से नाम कटने पर लाभुक की आत्मदाह की चेतावनी, BDO के आश्वासन पर टला विवाद
मीडिया से बातचीत में विकास कुमार ने कहा कि BDO के आश्वासन पर फिलहाल आत्मदाह टाल दिया है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे।
हजारीबाग/कटकमसांडी: प्रखंड के लुपुंग पंचायत निवासी विकास कुमार मेहता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से नाम हटाए जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के समक्ष आत्मदाह करने की कोशिश की।
विकास कुमार मेहता, पिता जयनारायण मेहता ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची (PMJAY No-JH149945667) में पहले से शामिल था और वे सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। बावजूद इसके, प्रखंड कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव और पंचायत कर्मियों ने बिना किसी वैध कारण के उनका नाम हटा दिया। शिकायत करने पर भी न तो कोई जवाब मिला और न ही समस्या का समाधान हुआ।

मीडिया से बातचीत में विकास कुमार ने कहा कि BDO के आश्वासन पर फिलहाल आत्मदाह टाल दिया है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

