Hazaribagh News: मुन्ना सिंह ने नेमरा में शिबू सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाक़ात

Hazaribagh News: मुन्ना सिंह ने नेमरा में शिबू सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाक़ात
फाइल फोटो

मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस अपूरणीय दुःख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त किया।

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शिबू सोरेन के अतुलनीय साहस, समाजसेवा एवं समर्पण को याद करते हुए उनकी दिव्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस अपूरणीय दुःख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है, जो न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनका योगदान और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्ररेणा स्तम्भ के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

इस दौरान मौके पर मुख्य से  महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, विरेन्द्र सिंह, विनय सिंह,ओम झा, कृष्ण किशोर प्रसाद, सुनील ओझा, केडी सिंह, दीपक सिंह, बबलू सिंह, मीडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णदेव प्रसाद सिंह, भैया असीम कुमार, अनिल कुमार भुईंया, देव चौहान, वासिम अहमद व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति