Hazaribagh News: पतरातु के आई.ए.जी. ग्राउंड में शुरू हुआ 7 वां नमो फुटबॉल टूर्नामेंट

बड़कागांव विधायक ने किक मारकर कराया टूर्नामेंट का आगाज, कहा युवाओं के हितार्थ सांसद का सराहनीय पहल

Hazaribagh News: पतरातु के आई.ए.जी. ग्राउंड में शुरू हुआ 7 वां नमो फुटबॉल टूर्नामेंट
7 वां नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में सम्मिलित नेतागण

उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं और समाज के हर वर्ग और तबके के लिए काम कर रहें हैं।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव- 2025 के नमो फुटबॉल टूर्नामेंट श्रृंखला का सातवां टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ सोमवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड अंतर्गत लपंगा पंचायत अवस्थित आई.ए.जी. ग्राउंड में हुआ।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज राम, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, भाजपा नेता मोती नारायण सिंह, योगेश दांगी, विद्यासागर ओझा, रणवीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, आशीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र करमाली, राकेश सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अनूप ठाकुर, राजेश महतो, विजय कुमार यादव, राजेंद्र मुंडा, बालेश्वर राम, नमो खेल श्रृंखला के संयोजक बंटी तिवारी सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फुटबॉल में किक मारकर, मैदान में मशाल के साथ नशामुक्त जीवन जीने और दूसरे को भी प्रेरित करने का संकल्प लेने के साथ किया।

उक्त टूर्नामेंट में इस क्षेत्र की कुल 28 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच पाली बना मैलानी के बीच खेला गया। जिसमें पाली की टीम 5 गोल से विजय हुई। इस टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में भोला हांसदा, गणेश वेदिया, मुकेश बेसरा, उत्तम मिंज, मंटू सिंह, नूर हाशिम अंसारी सहित अन्य शामिल हैं ।

उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं और समाज के हर वर्ग और तबके के लिए काम कर रहें हैं। उन्होंने युवाओं के लिए सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में फुटबॉल खेल में एक नई क्रांति का आगाज किया है। इस महोत्सव के तहत हर क्षेत्र के मैदानों में फुटबॉल की चहल कदमी देखी जा सकती है। उन्होंने इस आयोजन में जहां विशाल आकर्षक नमो ट्रॉफी, मेडल रखा है वहीं बड़ा नगद पुरस्कार और टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए आकर्षक नमो जर्सी भेंट कर इस टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना दिया है। रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में जहां सांसद मनीष जायसवाल ने संसद तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत की है वहीं क्षेत्र की बहनों के लिए उनका लहंगा वितरण अभियान और सांसद सामूहिक विवाह सबके जुबां पर रहता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है जो उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए कारगर और सार्थक साबित होगा ।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर