एनटीपीसी लिमिटेड के 50 साल पूरे होने पर भव्य उत्सव
50 वर्षों की ऊर्जा सुरक्षा और विकास की यात्रा का स्मरण
हजारीबाग में एनएमएल बादम कोल माइनिंग परियोजना में एनटीपीसी लिमिटेड के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, केक कटिंग और लाइव संगीत शामिल थे, जो एनटीपीसी परिवार की एकता और योगदान को दर्शाते हैं।
हजारीबाग: एनएमएल बादम कोल माइनिंग परियोजना, हजारीबाग में एनटीपीसी लिमिटेड के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। अरुण कुमार सक्सेना, हेड ऑफ परियोजना, बादम सीएमपी, के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा आसपास की एनटीपीसी कोल माइनिंग परियोजनाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनटीपीसी की पाँच दशकों की उस उल्लेखनीय यात्रा का स्मरण किया गया, जिसने भारत की ऊर्जा वृद्धि और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाया है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
