गांव से लेकर वर्दी तक: हजारीबाग के रोबिन कुमार ने पाई JPSC में 7वीं रैंक

“मेहनत कभी बेकार नहीं जाती” — रोबिन की सफलता का मूल मंत्र

गांव से लेकर वर्दी तक: हजारीबाग के रोबिन कुमार ने पाई JPSC में 7वीं रैंक

Story - हजारीबाग: शुक्रवार सुबह 2 बजे जैसे ही झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का फाइनल परिणाम घोषित हुआ, पूरे राज्य में कई चेहरों पर सफलता की चमक बिखर गई. इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गंगादोहर गांव के रोबिन कुमार ने प्रदेशभर में सातवीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है. रोबिन अब झारखंड में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर सेवा देंगे.

साधारण किसान परिवार से आने वाले रोबिन की कहानी संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल है. उनके पिता किसानी करते हैं, वहीं माता गृहिणी हैं. प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने बड़कागांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मारखम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया और हजारीबाग में लॉज में रहकर अपनी तैयारी जारी रखी.

साल 2020 में भी रोबिन जेपीएससी की मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया. उस समय की निराशा को उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. अगले पांच वर्षों तक निरंतर प्रयास, कठोर मेहनत और अनुशासन के साथ उन्होंने खुद को फिर से तैयार किया. और आज, उन्होंने साबित कर दिया कि सफलता देर से मिल सकती है, लेकिन अगर हौसले बुलंद हों तो मिलना तय है.

कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में रहकर रोबिन ने यह उपलब्धि हासिल की है. उनका यह सफर उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सुविधाओं की कमी के कारण खुद को पीछे मान बैठते हैं. रोबिन कहते हैं, "मेहनत और लगन के साथ किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता. जो आज असफल हुए हैं, वे निराश न हों. अगर ईमानदारी से प्रयास करते रहें, तो एक दिन सफलता ज़रूर मिलेगी."
जेपीएससी परिणाम घोषित होने के बाद रोबिन के लॉज में जश्न का माहौल है. उनके माता-पिता गांव में ही हैं और बेटे की सफलता की खबर सुनकर भावुक हो उठे. रोबिन के बड़े भाई, जो वर्तमान में झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और बीते सात वर्षों से जेपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, ने भी खुशी जताते हुए कहा कि, “आज रोबिन की सफलता ने हमारे परिवार को एक नई उम्मीद दी है, अब मेरा विश्वास और मजबूत हो गया है कि मेरी बारी भी जल्द आएगी.”

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क

रोबिन की यह सफलता न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती. 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब