Godda News: उपायुक्त ने की भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले पर होगा एफआईआर दर्ज

Godda News: उपायुक्त ने की भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बैठक में उपायुक्त व अन्य

उपायुक्त ने एनटीपीसी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके 

गोड्डा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. बैठक के दौरान रेलवे, एनटीपीसी एवं एनएच-133 की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

उपायुक्त ने एनटीपीसी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके एवं विभिन्न परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समनव्य के साथ कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन्हें  रैयतों के बीच मुआवजा राशि  वितरित किए जाए, 

इसके अलावे एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनएच 133  निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कराएं ,एवं वैसे व्यक्ति जो सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, वैसे व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाएं.

मौके पर अपर समाहर्ता , प्रेमलता टुडू ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, एनएच के अधिकारीगण, सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

 

यह भी पढ़ें 2026 का पहला सूर्यग्रहण: Ring of Fire दिखेगा आसमान में, जानें समय और कहां दिखेगा

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर