गिरिडीह में आदिवासी महोत्सव की तैयारियां तेज, डीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

9 से 11 अगस्त तक नगर भवन में आयोजित होगा महोत्सव

गिरिडीह में आदिवासी महोत्सव की तैयारियां तेज, डीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
अधिकारीयों संग समीक्षा करते उपायुक्त

उपायुक्त ने आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को स-समय पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को वन महोत्सव भी मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देना है

गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी 9 अगस्त से 11 अगस्त तक आदिवासी महोत्सव की समीक्षा की. 

उपायुक्त ने आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को स-समय पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को वन महोत्सव भी मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देना है. वन महोत्सव के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा. इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी महोत्सव का आयोजन नगर भवन में किया जाएगा. जहां भव्यता पूर्ण आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. नगर भवन में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, फूड स्टॉल, बुक स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत, ट्राइबल फैशन शो, नाट्य मंचन, कला, पारंपरिक वेशभूषा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का बेहतरीन प्रदर्शन होगा. 

इसके अलावा उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देशित किया कि आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी माननीय/स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र देने निर्देशित किया. महोत्सव स्थल को आदिवासी संस्कृति की झलकियों से सजाया जायेगा, जिससे आगंतुकों को आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत का अनुभव हो सकें. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आदिवासी महोत्सव से जुड़ी सभी कार्यों को स-समय पूरा करने का निर्देश दिया. 

बैठक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम JSLPS समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

यह भी पढ़ें: Giridih News: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का पुतला दहन

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक