'रेल टेका डहर छेका': कुड़मी समाज की एसटी मांग को लेकर गिरिडीह में आंदोलन जारी

दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

'रेल टेका डहर छेका': कुड़मी समाज की एसटी मांग को लेकर गिरिडीह में आंदोलन जारी

गिरिडीह में कुड़मी समाज ने 'रेल टेका डहर छेका' आंदोलन किया। आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदर्शन के कारण रेलवे ट्रैक जाम हो गया और दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। राजनीतिक नेताओं के समर्थन में आंदोलन जारी है, जबकि प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

गिरिडीह: कुड़मी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी कुड़मी समाज के बैनर तले शनिवार को 'रेल टेका डहर छेका' आंदोलन शुरू हुआ। इसका व्यापक असर गिरिडीह में देखने को मिला। आंदोलनकारियों ने शनिवार की सुबह ही ग्रैंड कोड लाइन - दिल्ली को गया-धनबाद होते हुए कोलकाता से जोड़ने वाली ट्रैक को पारसनाथ के पास घंटो जाम किया। बड़ी संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर उतरकर नारेबाजी करते हुए ट्रैक पर बैठ गए।

रेलवे ट्रेक पर धरना दिये जाने के कारण दिल्ली - भुनेश्वर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का घंटों परिचालन बाधित हुआ। आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव , एसपी डॉ बिमल कुमार डुमरी में कैंप कर आंदोलन की जानकारी लेते रहे। इस दौरान डुमरी एसडीपीओ सुमित के कुमार के साथ आरपीएफ के पदाधिकारी और काफी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति से आंदोलन को बल मिला।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) विधायक जयराम महतो, आजसू केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिप सदस्य बैजनाथ महतो, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो,जितेन्द्र महतो मुखिया जागेश्वर महतो झामुमो के सुभाष महतो और कई नेता घटों आंदोलन कारियों के साथ जमे रहे। हालांकि कल से ही स्टेशन परिसर मेंनिषेधाज्ञा लागू थी। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। लेकिन आदोलनकारी खेतों के रास्ते ट्रेक पर पहुंच गये। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल नहीं करती है और कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करती है तब तक यह आंदोलन अनवरत चलते रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि