Giridih News: तेज रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से दो की मौत एक घायल

सड़क जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार

Giridih News: तेज रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से दो की मौत एक घायल
हादसा के बाद लगी भीड़

गिरिडीह: गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर चतरो के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक नाबालिग समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं एक मासूम बाल-बाल सुरक्षित बच गया. मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मंझीलाडीह निवासी गौतम तिवारी (8 वर्ष) और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी राजेश तुरी (23 वर्ष) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक पर सवार होकर भोरणडीहा से छठियारी का निमंत्रण देने अपने परिचित के घर जा रहें थे. इसी दौरान चतरो के पास इनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिसके बाद नाबालिक और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

घटना के बाद गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के चतरो के पास स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया. सड़क जाम के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, वंही इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों के चित्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदलबल मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया लगभग दो घंटे के मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम को हटाया और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वंही मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 20 हजार रूपये नगद दिया गया है.

घटना को लेकर बीडीओ गणेश रजक ने बताया की चतरो के पास सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें नाबालिक समेत दो युवकों की मौत हुई है, स्थानीय ग्रामीणों से पता चला है की बाईक को किसी कन्टेनर ने ठोकर मारी है, फिलहाल पुलिस ने चार वाहनों को पकड़ा है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है की बाईक किस वाहन की चपेट में आया. उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम के बाद प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा