Giridih News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बुलंद हुआ "वीर शिबू अमर रहें" का नारा

Giridih News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बुलंद हुआ
फाइल फोटो

इस दौरान झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा "वीर शिबू अमर रहें" के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह गांव में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा "वीर शिबू अमर रहें" के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू ने की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन शोषित, पीड़ित, वंचित और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा। उन्हीं की बदौलत आज झामुमो की जड़ें पूरे झारखंड में मजबूत हैं।

प्रखंड सचिव खुर्शीद अनवर हादी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन दिवंगत नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष के पथ पर एकजुट होकर चलने का संकल्प लेता है।

श्रद्धांजलि सभा में नरसिंह नारायण देव, नीलकंठ मंडल, मोहम्मद सिराज, फखरूद्दीन, भुटारी मियां, सुधीर रजवार, सुरेंद्र सोरेन, डिस्को मंडल, बासुदेव महतो, विपिन सिंह, मोहम्मद अयूब, गुड्डू शेख, मंजु मरांडी, बिंदुलाल मरांडी, अमर दास, सुखदेव दास, सहदेव मुर्मू समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई

कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन व्रत और शिबू सोरेन के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित