Giridih News: कई जगह सड़क बनने के साथ उखाड़ना शुरू, गुणवत्ता का नहीं रखा जा रहा ध्यान

बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा सड़क के घटिया निर्माण की जांच हो: फॉरवर्ड ब्लॉक

Giridih News: कई जगह सड़क बनने के साथ उखाड़ना शुरू, गुणवत्ता का नहीं रखा जा रहा ध्यान
बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा सड़क के घटिया निर्माण की जांच हो: फॉरवर्ड ब्लॉक

मोड़-मोड़ पर पिच उखड़ने लगा है अधिकांश जगह मामूली थिकनेस के साथ सड़क पर पिच डाला जा रहा है जहां कहीं लोगों ने विरोध किया वहां पिच की मोटाई कुछ बढ़ा दी गई, बाकी जगह मनमाने तरीके से पिचिंग की गई है।

गिरिडीह: पूर्व घोषणानुसार आज पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में संगठन की एक टीम ने बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा सड़क के घटिया निर्माण की लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में कई स्थानों पर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया तथा गांवों के लोगों से भी बात की। इस दौरान बनहत्ती, मोतीलेदा चौक, मधुबन, निंगोटोल, ओझाडीह मोड़, चंदनिया आदि जगहों पर श्री यादव ने लोगों से इसे लेकर बात की। सड़क निर्माण होता देख रहे लोगों के अनुसार सही ढंग से इसका निर्माण नहीं किया जा रहा है। मोड़-मोड़ पर पिच उखड़ने लगा है।

अधिकांश जगह मामूली थिकनेस के साथ सड़क पर पिच डाला जा रहा है। जहां कहीं लोगों ने विरोध किया वहां पिच की मोटाई कुछ बढ़ा दी गई, बाकी जगह मनमाने तरीके से पिचिंग की गई है। मधुबन गांव में सड़क के लिए गड्ढा करने के दौरान पानी का पाइप क्षतिग्रस्त किया गया, जिसे ठीक भी नहीं किया गया। मजबूरन पानी की दिक्कत के कारण लोगों ने खुद खर्च कर पाइप को बनाने का काम किया। वहीं, लोगों की बातें सुनने तथा सड़क निर्माण का जायजा लेने के बाद श्री यादव ने कहा कि, इसमें कोई शक नहीं कि इस सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। आम लोगों को एस्टीमेट का पता नहीं, लेकिन बनने के साथ ही सड़क की बिगड़ रही स्थिति, अलकतरा कम देने के कारण कई जगह शीट के ऊपर बिछाए गए पिच का भी आसानी से उखड़ जाना, सबसे ऊपर डाले जा रहे पिच की मोटाई आदि देखकर ग्रामीणों के घटिया निर्माण की बातों से इंकार नहीं किया जा सकता यही कारण है कि, ग्रामीणों द्वारा विरोध किए गए जगहों पर मोटा करके पिच डाला गया और बाकी जगहों पर मनमाने तरीके से। कहा कि, स्थानीय विधायक, सांसद सहित प्रशासन के अधिकारियों से भी फॉरवर्ड ब्लॉक आग्रह करती है कि इसकी जांच करवाकर उचित तरीके से इसका निर्माण कराया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसकी जांच को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक संबंधित तमाम अथॉरिटीज को लिखेगी, साथ ही आंदोलन भी करेगी। विकास और सड़क निर्माण के नाम पर लूट चलने नहीं दी जाएगी।

इस दौरान मुख्य रूप से फोदार सिंह, अर्जुन महतो, भीम सिंह, साहेब यादव, शंभू तुरी, नरसिंह पांडेय, पूरन यादव, राजू हाजरा, धनेश्वर दास, रंजीत दास, किशोर दास, बासदेव दास, राजकिशोर सिंह, शंकर यादव, प्रकाश मोहली, कृष्णा वर्मा, महादेव मोदी, मनोज राणा, टिंकू राणा, सहदेव यादव, सचिन यादव, किशोर मोदी, हरि वर्मा, सलामत अंसारी, दशरथ सिंह, सुखु हेंब्रम, पांचू भोगता, गुलाब मोहली सहित अन्य मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल