Dumka news: वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

देश की आजादी के बाद भारतीय वायु सेना ने कई अद्भुत काम किया है

Dumka news: वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन
वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन (तस्वीर)

देश की सुरक्षा के साथ बाढ़ की विभीषका के समय मानव मूल्यों की सुरक्षा एवं अन्य काम को करते है। भविष्य को बनाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। अच्छी पढ़ाई के लिए समझ रखना जरूरी है।

दुमका: एस. पी कॉलेज, ए. एन. कॉलेज व सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वायु सेना के चयन अधिकारी के वी रेड्डी एवं राजेश कुमार ने छात्रों को बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर खुली है जो अब 07 जनवरी की सुबह 11 से 27 जनवरी रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि इस भर्ती में 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अविवाहित ऐसे महिला और पुरूष जो भारत के नागरिक हों,  उनकी आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तक, लम्बाई 152 से.मी. तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, आईटीआई अथवा किसी भी विषय में डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक तथा इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के साथ आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। विशेष जानकारी के लिए ऊपर दिए गए भारतीय वायु सेना के वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था। इस दिन को भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रशिक्षण के लिए विदेश जाना पड़ता था। देश की आजादी के बाद भारतीय वायु सेना ने कई अद्भुत काम किया है। 

देश की सुरक्षा के साथ बाढ़ की विभीषका के समय मानव मूल्यों की सुरक्षा एवं अन्य काम को करते है। भविष्य को बनाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। अच्छी पढ़ाई के लिए समझ रखना जरूरी है। किसी भी कठिन सवाल को समझकर आसानी से जवाब दे सकते है। ऑफिसर बनने के लिए मैट्रिक के बाद से एनडीए की तैयारी कर अपने कैरियर को बना सकते है। एनसीसी करने वालों छात्रों के लिए भी सुनहरा मौका होता है।

यह भी पढ़ें Dumka News : होली के दिन सड़क हादसा, बाइक टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल

 कहा कि हाथ या किसी भी शरीर के भाग पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए। खासतौर पर सेना में इजाजत नहीं है। टैटू के इंफेक्शन से शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा