Dumka News: मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर में प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा सम्पन्न

दोनों विभागों में सफलतापूर्वक हुआ मूल्यांकन कार्य

Dumka News: मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर में प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा सम्पन्न

रानीश्वर कॉलेज में हिंदी और भूगोल विभाग की सेम-5 प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा सम्पन्न, 179 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

दुमका: मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में हिंदी विभाग तथा भूगोल विभाग की ओर से प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा ली गई। हिंदी विभाग की ओर से एक्सटर्नल परीक्षक के रूप में डॉ. अमीर हसन, प्रोफेसर, हिंदी विभाग, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय से हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. हिमांशु कुमार सिंह तथा हेड प्रोफेसर अशोक कुमार राय उपस्थित रहे।

हिंदी विभाग के सेमेस्टर 5 के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट वर्क के टॉपिक से संबंधित मौखिक परीक्षा दी। हिंदी विभाग से कुल 80 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी प्रकार भूगोल विभाग में दिनांक 24/03/2026 एवं 25/03/2026 को सेमेस्टर 5 के छात्र-छात्राओं की प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा आयोजित की गई।

भूगोल विभाग में एक्सटर्नल परीक्षक के रूप में प्रोफेसर अमित कुमार हांसदा, संत जेवियर्स कॉलेज, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से आमंत्रित रहे। महाविद्यालय से भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर हुमायूं कबीर तथा प्रोफेसर जयमंगल राय उपस्थित रहे।

भूगोल विभाग के सेमेस्टर 5 के कुल 99 छात्र-छात्राएं मौखिक परीक्षा में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट वर्क विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर माजिद नदीम अहसन तथा महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपम कुमारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान