काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से की फायरिंग 

काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

धनबाद: काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में काली पूजा का आयोजन किया गया है, इसमें मेला भी लगा है। इसी क्रम में दीपावली की रात सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान स्थानीय पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उनका बेटा अब्दुल रूमान और अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू हथियार लेकर मेला में पहुंचे और उपद्रव मचाने लगें। इस बीच उनके जरिये मेला में तोड़फोड़ की। घटना को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और पूर्व जीप सदस्यों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। वहीं चारों ओर से घिरता देख पूर्व जीप सदस्य का साला शेरू ने फायरिंग शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान उनके साथ आए उनका बेटा ओर साला हथियार लेकर मेला में घूम रहे थे। जिसका श्रद्धालुओं और पूजा कमिटी के सदस्योंकी ओर से विरोध किया गया। इसी बीच हुई झड़प देखकर पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से फायरिंग कर दी, फायरिंग करते ही पूजा पंडाल के पास भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीन फायरिंग किया गया। जिससे दो युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवकों को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त बन्दूक भी जब्त कर लिया। घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही रही है। अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स की भी जब्ती हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान

वहीं जब्त की गई बंदूक लाइसेंसी है या नहीं इसकी भी जांच की जा जा रही है। इसके अलावा घटना में घायल युवक गोली का शिकार हुए है या भगदड़ में घायल हुए हैं, इसकी भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार