Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल
उपायुक्त आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
धनबाद: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आज भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया.
इसके बाद राष्ट्रपति का कारकेड एयरपोर्ट से सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल पहुंचा. सबसे पहले राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडलिस्ट के साथ फोटोशूट कराया. इसके बाद उन्होंने अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर आईआईटी आईएसएम फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत जनजातीय महिलाओं द्वारा सामुदायिक नवाचार पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया. राष्ट्रपति ने यहां निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं को देखा और इसकी सराहना की. तत्पश्चात राष्ट्रपति एकेडमिक प्रोसेशन में शामिल होकर मुख्य समारोह स्थल में प्रवेश कर मंच पर पहुंची.

