Dhanbad News: उपायुक्त ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं अन्य मामलों के निष्पादन का निर्देश

भूमि स्थानांतरण, अवैध जमाबंदी, संदिग्ध जमाबंदी एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा 

Dhanbad News: उपायुक्त ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं अन्य मामलों के निष्पादन का निर्देश
समीक्षा में उपायुक्त व अन्य

उपायुक्त ने अंचलवार म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा की

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से म्यूटेशन के लंबित मामलों, म्यूटेशन रिजेक्ट करने वाले कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रिवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, जीएम लैंड में अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, संदिग्ध जमाबंदी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की.

उपायुक्त ने अंचलवार म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा की. उन्होंने 10 डिसमिल से कम के म्युटेशन में मामलों में प्रगति लाते हुए जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों एवं रिवेन्यू कोर्ट के मामलों पर उपायुक्त ने नियमित समीक्षा करने एवं चरणबद्ध तरीके से विवरण तैयार कर मामले का निपटारा साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण करने, लैंड एक्विजिशन में तेजी लाने एवं सभी अंचल अधिकारियों को संदिग्ध जमाबंदी को चिन्हित कर नोटिस करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीसीएलआर दिलीप महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, आईटी मैनेजर रुपेश मिश्रा,  बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल समेत अन्य मौजूद थे.

 

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, समाजसेवी बजरंग महतो से मांगी 50 लाख की रंगदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन