झारखंड के धनबाद जिले में सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

झारखंड के धनबाद जिले में सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

धनबाद जिले के पुटकी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 86 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची के भी कुछ भागों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची: झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 86 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची के भी कुछ भागों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार 16 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। इस दौरान कड़ी धूप और भारी उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम उमस 9२ प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि बाद में बादल छा गए और दिनभर धूप और बादल की आंख मिचौली जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 35.9 डिग्री, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.6 डिग्री, बोकारो में 33.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल