फाइलेरिया मुक्त धनबाद अभियान शुरू, उपायुक्त ने खुद खाकर की दवा की शुरुआत

दवा प्रशासक लोगों को अपने सामने खिलाएंगे खुराक

फाइलेरिया मुक्त धनबाद अभियान शुरू, उपायुक्त ने खुद खाकर की दवा की शुरुआत

धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष दवा अभियान शुरू किया है। 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे।

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले उपायुक्त, सिविल सर्जन, एएनएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। उन्होंने धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए शहरी क्षेत्र, निजी स्कूल संचालकों सहित सभी जिले वासियों से दवा प्रशासक को सहयोग करने और दवा लेने की अपील की। कहा कि यूनिसेफ, डब्ल्यू.एच.ओ. तथा भारत सरकार ने अच्छी तरह से शोध कर दवा बनाई है। यह दवा फाइलेरिया के परजीवियों को मार देती है। इसलिए इसके संक्रमण को खत्म करने तथा उसकी रोकथाम केवल दवा का सेवन करने से संभव है। जब सभी दवा का सेवन करेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि 1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने खिलाई जाएगी। जबकि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अलावा समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दवा का सेवन किया।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के डॉ दीपांजन, वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, पिरामल फाउंडेशन के अबिद सरदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें यात्रीगण कृपया ध्यान दें- मालदा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 

यह भी पढ़ें UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल