अजीबोगरीब मामला: ढक्कन कुतर चूहे पी गए 802 बोतल शराब

विक्रय प्रतिनिधियों का जवाब सुन अधिकारी हुए भौंचके 

अजीबोगरीब मामला: ढक्कन कुतर चूहे पी गए 802 बोतल शराब
चूहे द्वारा कुतरी हुई शराब की बोतल

जब दुकान संचालकों से पूछा गया कि चूहे कैसे शराब पी सकते हैं वह तो बोतल में मुंह तो नहीं डाल पाए होंगे. इस पर जो जवाब मिला, वह और भी भौचका करने वाला था. शराब विक्रेता ने कहा की साहब ढक्कन कुतरने के बाद चूहों ने पूंछ बोतल में डाल दी होगी

धनबाद: झारखंड में अब नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद शराब बिक्री निजी हाथों में जाने वाली है. इससे पहले दंडाधिकारियों की उपस्थिति में दुकानों के स्टाक का मिलान हो रहा है. जिसमें शराब घोटाले का विषय चर्चा में बना हुआ है, इसी क्रम में धनबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बलियापुर और प्रधानखंता की शराब की दुकानों में 802 बोतल शराब स्टाक से कम मिलीं. जिसमें कुछ खाली बोतलें मिलीं, जिनके ढक्कन टूटे हुए थे. और कुछ बोतलें टूटी हुई मिली जब इसके बारे में उत्पाद विभाग द्वारा दुकान संचालक से पूछा गया तो उनका उत्तर सुन सभी अधिकारी भौचके हो गए. दुकान संचालक का कहना था कि शराब की बोतल को चूहे पी गए हैं.

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार जब दुकान संचालकों से पूछा गया कि चूहे कैसे शराब पी सकते हैं वह तो बोतल में मुंह तो नहीं डाल पाए होंगे. इस पर जो जवाब मिला, वह और भी भौचका करने वाला था. शराब विक्रेता ने कहा की साहब ढक्कन कुतरने के बाद चूहों ने पूंछ बोतल में डाल दी होगी. उसके बाद पूंछ निकाल कर चाट चाट कर वह शराब पी जाते होंगे. कुछ बोतलें दुकान में टूटी हुई पाई गई हैं. जिसमें दुकानदारों का कहना है कि वह भी चूहों ने ही गिराकर तोड़ी होंगी.

चूहों ने शराब पी या नहीं, यह विषय तो जांच का  है, लेकिन दुकान संचालन करने वाले कर्मचारियों का जवाब इन दिनों पुरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही इस मामले में उत्पाद विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि यदि शराब की बोतलें टूट जाएं या कम हो जाएं, इससे उत्पाद विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता. स्टाक से कम शराब दुकान में मिलती है तो भरपाई संबंधित कंपनी को करनी होगी. इस बारे में सहायक उत्पाद आयुक्त, धनबाद रामलीला रवानी ने कहा की दो दुकान से जो मामला सामने आया है उसमें जितनी बोतलें कम मिली उसके पूरी रकम आरके कंपनी को भरना होगा. बता दें कि धनबाद में बिक्री का काम आरके कंपनी को मिला था. कंपनी ने शराब बिक्री के लिए मैनपावर उपलब्ध कराया. विभागीय व्यवस्था के तहत वह दुकानों में स्टाक भी विभाग उपलब्ध कराता है. 


.

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

 

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी