श्रावणी मेला: तीसरी सोमवारी को बाबाधाम में आस्था का सैलाब, प्रशासन हाई अलर्ट पर

4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

श्रावणी मेला: तीसरी सोमवारी को बाबाधाम में आस्था का सैलाब, प्रशासन हाई अलर्ट पर
बाबाधाम मंदिर

श्रावणी मेला:  श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन को अनुमान है कि श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ बाबाधाम पहुंचेगी. प्रशसन का अनुमान है कि इस सोमवारी बाबानगरी देवघर में 4 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इसके लिए प्रशासन ने रविवार की रात से ही कमर कस ली थी. सुरक्षा-व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सैलाब को संभालने की भी विशेष तैयारी की गयी. 

भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रविवार देर शाम से ही दुम्मा से लेकर देवघर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, सभी कर्मियों और जितने भी प्रशासनिक शिविर, सूचना केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र हैं, सभी को अलर्ट मोड में रखा गया है.

प्रशासनिक सतर्कता: डीसी-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी कर रहे लगातार निगरानी

प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए रविवार देर शाम से ही देवघर में सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के अलावा दो अतिरिक्त आइपीएस दीपक पांडेय और मनोज स्वर्गियारी कड़ी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डॉ. रवि रंजन ने पेश की मानवता की मिसाल, आधी रात को बचाई जच्चा-बच्चा की जान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल