मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विकास का सिर्फ वादा नहीं पक्का इरादा भी: निरल पूर्ति

20 लाख को नया राशन कार्ड और 25 लाख लोग नए पेंशन से जुड़े

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विकास का सिर्फ वादा नहीं पक्का इरादा भी: निरल पूर्ति
लाभुकों के साथ विधायक निरल पूर्ति

पहले अधिकारी , पदाधिकारी को खोजने के लिए  कार्यालय का चक्कर लगाते थे ग्रामीण, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को लाभ देने दिलाने के लिए अधिकारी, पदाधिकारी को गांव का चक्कर लगाने का निर्देश दिया।

चाईबासा: झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में हेमंत सोरेन ने संशोधन करते हुए 21 साल से 50 साल के जगह अब 18 साल से 50 साल तक के महिलाओं को सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह बातें मझगांव प्रखंड के अंगरपादा पंचायत में आपकी योजना , आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि 20 से 50 साल की झारखंड की महिलाओं को सम्मान देने के लिए सालाना ₹12000 देने की शुरुआत झारखंड सरकार ने कर दिया है। अब युवा मुख्यमंत्री ने 18 साल से 50 साल तक के महिलाओं को लाभ देने का घोषणा किया। यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य की दशा और दिशा दोनों बदल देगी। मुख्यमंत्री सिर्फ वादा नहीं पक्के इरादा के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

 

WhatsApp Image 2024-09-06 at 16.26.01_2ce9e4a4 (1)
शिविर में भाग लेते ग्रामीणों संग विधायक


विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों का राशन कार्ड बनाने से जब इनकार कर दिया तो मुख्यमंत्री ने 20 लाख लोगों का नया राशन कार्ड बनाया। केंद्र सरकार ने लाखों जरूरतमंद लोगों का पेंशन का बोझ लेने से इनकार कर दिए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 लाख लोगों को नया पेंशन से जोड़ दिया। राज्य के गरीबों को बिजली की समस्या और उनके भुगतान की परेशानी को देखते हुए 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। यह सिर्फ वादा नहीं पक्का इरादा दिखता है।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी योजनाओं का लाभ जनता को दिया जा रहा है। पहले अधिकारी , पदाधिकारी को खोजने के लिए  कार्यालय का चक्कर लगाते थे ग्रामीण, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को लाभ देने दिलाने के लिए अधिकारी, पदाधिकारी को गांव का चक्कर लगाने का निर्देश दिया। यह कोई मामूली बात नहीं है जनता की सेवा करना है तो उनके बीच में जाकर करना होगा। ऐसी सोच के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को विकास की नई दिशा दे रहे हैं। लेकिन विपक्ष की पार्टी लगातार सरकार गिराने कोशिश पर लगी हुई है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : घरेलू सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के बाहर लग रही लंबी कतारें

WhatsApp Image 2024-09-06 at 16.26.02_58226b08 (1)
ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक निरल पूर्ति


जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में हेमंत सोरेन जैसे युवा मुख्यमंत्री राज्य की सेवा के लिए तैयार है और जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है उन्हें किसी भी कीमत पर षड्यंत्र का असर नहीं हो पाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे और अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ उठाएं। इस दौरान प्रमुख सरस्वती चातार, श्याम पिंगुआ, धर्नुजय चातार, गोकुल पोलाई, मो. मोजाहिद, राजेश पिंगुआ समेत अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान

Edited By: Shailendra Sinha
Tags:

Related Posts

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी