चतरा में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या, दो बच्चे अनाथ
मृतका की उम्र 25 वर्ष, दो बच्चे हैं
By: Anshika Ambasta
On
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हड़दवा स्थित कौलेश्वरी पहाड़ के पास 25 वर्षीय पूनम देवी का शव बरामद किया गया। मृतका के दो बच्चे हैं और हाल ही में उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।
चतरा : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया है।
महिला की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है। पूनम की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके दो बच्चे हैं।

Edited By: Anshika Ambasta
Tags: jharkhand crime news Police action Criminal Investigation प्रेम प्रसंग हत्या झारखंड अपराध समाचार Love affair killing चतरा हत्या कौलेश्वरी पहाड़ हंटरगंज थाना पूनम देवी महिला हत्या महिला हत्या मामला अपराध खबर चतरा Chhatra murder Kauleshwari hill Hunterganj police Poonam Devi case female murder case Chhatra news
