Bokaro News: पुलिस की मानवता की मिसाल, घायल को खून देकर बचाई जान

नवजात समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

Bokaro News: पुलिस की मानवता की मिसाल, घायल को खून देकर बचाई जान

बोकारो में सड़क हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक अधिकारी ने रक्तदान कर जान बचाई।

बोकारो: बोकारो जिला के बरमसिया ओ पी अंतर्गत बरमसिया-चंदनकियारी मुख्यपथ पर  गवई नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नवजात शिशु समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें   बोदुआ गांव के सबेरा बीबी, नसीम अंसारी, सफतून बीबी और एक वर्षीय शिशु  शिफान अंसारी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे।

जैसे ही वे बारहमासिया क्षेत्र के  गवई  नदी पुल पर पहुंचे, उसी समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर  गिरे। हादसे के तुरंत बाद  चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय सूचना पाकर अविलंब घायलों को अपने ही सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  चंदनकियारी पहुंचाया, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चास स्थित एक निजी  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अत्यधिक खून बहने के कारण खून की कमी को देखते हुए मानवता के नाते बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान के द्वारा 1 यूनिट ब्लड डोनेट कर घायलों को जान बचाने में मदद किया। जिसे कि समय रहते ही घायलों का जान बचाया जा सके ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान