Bokaro News: खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालुगण

झांकी और शिव बारात ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Bokaro News: खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालुगण

गोमिया के खुदगड़ा ग्राम में नवरात्रि के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

बोकारो: गोमिया के हजारी पंचायत के खुदगड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप (धनबाद) के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माता का ज्योत मुखिया तारामणि भोक्ता एवं पूजा समिति के अन्य सदस्यों द्वारा दुर्गा मंदिर से कार्यक्रम स्थल पर जयकारे के साथ लाया गया। तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम शुरू किया गया।

इस दौरान भक्ति जागरण के कलाकार विद्याश्री, कुमारी गुनगुन, सुमंत अलबेला,सफारी लाल यादव आदि के द्वारा एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झूमने मजबूर कर दिया।

इस दौरान श्री गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद निमिया के डार मईया, झूलेली झूलनवा......., मईया के चुनरी लाल लाल......., शेरावाली माता तेरी जय जयकार......., हे दुख भंजन सुनलो मेरी पुकार....., रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी ....., ये गणेश के पापा, हमसे भंगिया न पिसाई......आदि एक से एक भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महाकाल बाबा का शिव बारात सहित अन्य कई झांकी निकाली गई। जिससे लोगों ने खूब सराहा।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया तारामणि भोक्ता, उपाध्यक्ष चंद्रदीप पासवान (पूर्व मुखिया), सचिव सुबोध स्वर्णकार सहित केदारनाथ स्वर्णकार, प्रकाश शर्मा, प्रदीप प्रजापति, रोहित स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Read More.. आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now