दिल्ली में 'संवैधानिक चुनौतियां' कार्यक्रम में शामिल हुईं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी की उपस्थिति में संविधान बचाने की अपील
by: Sujit Sinha
On
नई दिल्ली/रांची: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज" संवैधानिक चुनौतियां परिप्रेक्ष्य और मार्ग " विषय पर आयोजित एक वृहद कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. इस कार्यक्रम में देश भर के विधि के जानकार और वरिष्ठ वकील इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम का उदघाटन किया.
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बताया की कांग्रेस के वरीय नेतागणों की उपस्थिति में संविधान पर हो रहे लगातार प्रहार पर चिंता जताते हुए महत्वपूर्ण चर्चा हुई है. बिहार जैसे राज्य में SIR के नाम पर 65 लाख मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित कर दिया गया है. ये प्रयास लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार SIR के बहाने देश की जनता के अधिकार को कमजोर कर रही है. आज ये स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि चुनाव आयोग कमजोर पड़ गया है. अगर देश के संवैधानिक संस्थाएं कमजोर पड़ेंगी, तो लोकतंत्र धूमिल होता हुआ नजर आएगा.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Tags: Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Jharkhand Politics Shilpi Neha Tirkey Vigyan Bhavan program Constitutional Challenges Congress National Meeting SIR controversy Voter Rights Election Commission criticism Democracy Crisis Agriculture Minister Delhi visit Constitutional Institutions Congress Program 2025 Public Welfare Schemes
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts


Latest News








