22 मिनट में आतंक पर वार, संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज सियासी संग्राम

लोकसभा में 16 घंटे की बहस की संभावना, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

22 मिनट में आतंक पर वार, संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज सियासी संग्राम

लोकसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर होने जा रही बहस देश की सुरक्षा रणनीति और राजनीतिक माहौल को गरमा सकती है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सैन्य अभियान की सफलता और योजना पर अपना पक्ष रखेंगे. वहीं, विपक्ष पारदर्शिता और राजनीतिक लाभ के आरोपों को लेकर हमलावर है.

नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सोमवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण बहस होने जा रही है. यह बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से होगी. बहस से पहले ऑपरेशन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज संसद में पेश किए जाएंगे. 

यह बहस करीब 16 घंटे तक चलगी इस दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रधानमंत्री इस सैन्य अभियान की रणनीति, उसकी सफलता और इसके पीछे भारत की सैन्य क्षमताओं को लेकर अपनी बात रख सकते हैं. इस बहस के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर तयारी की हैं. राजनाथ सिंह ने CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की रणनीतिक बैठकें कीं. इस दौरान विपक्ष के द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर उठने वाले संभावित सवालों और मुद्दों पर चर्चा की गई तथा हर पहलू पर सरकार की तरफ से सटीक जवाब देने की रूपरेखा तैयार की गई है.

 ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष हमलावर, पारदर्शिता और राजनीतिक लाभ पर उठाए सवाल

इस ऑपरेशन को लेकर विपक्षी नेताओं का कहना है कि ऑपरेशन के बारे में जनता को पूरी जानकारी नहीं दी गई और इसे एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार ने जहाँ  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ऐतिहासिक सफलता बता रही है, वहीं विपक्ष पारदर्शिता की कमी और असली तथ्यों को छिपाने का आरोप लगा रही है. इस तरह ऑपरेशन को लेकर कई सवाल विपक्ष संसद में उठाएगा. 

विपक्ष ने बुलाई बैठक 

संसद सत्र को लेकर विपक्ष पूरी तरह सक्रिय है. INDIA गठबंधन ने सरकार को घेरने के लिए आज एक बैठक बुलाई है, जिसमें संयुक्त रणनीति तैयार की जा रही है. विपक्ष का फोकस ऑपरेशन की पारदर्शिता, जानकारी की समय पर उपलब्धता और राजनीतिक प्रचार को लेकर सवाल खड़े करने पर है.

Read More..  Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में 

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान है. इसकी शुरुआत 7 मई 2025 को हुई, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई. भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात 22 मिनट के भीतर यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया कई आतंवादी ठिकाने तबाह कर दिए गए 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी