उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले डाला वोट

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर पहुंचे, शाम तक नतीजे आने की संभावना

उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले डाला वोट
उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हुए अमित शाह

संसद भवन में देश के 17वें उप राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है।  इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

नई दिल्ली: संसद भवन में देश के 17वें उप राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। सुबह 10 बजे शुरू हुए मतदान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना वोट डाला। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

मतदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, किशन रेड्डी, रवनीत सिंह बिट्टू और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर भी वोट डालने पहुंचे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि वह लोगों की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जीत का विश्वास है। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि पार्टी उम्मीदवार अच्छे अंतर से विजयी होंगे, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसका काम दलों को इस्तेमाल कर बर्बाद करना है।

इस चुनाव से बीजद, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने दूरी बनाई है। बीजद के सांसदों ने कहा कि वे एनडीए और इंडी गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। बीआरएस ने यूरिया संकट और सरकारों की उदासीनता के विरोध में मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में बाढ़ और केंद्र की निष्क्रियता का हवाला देकर मतदान से परहेज किया।

यह भी पढ़ें: केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया

कुल 788 सांसदों में से 781 मतदान के पात्र थे, लेकिन 14 सांसदों ने मतदान से दूरी बना ली। ऐसे में अब 767 सांसद वोट डाल रहे हैं और बहुमत का आंकड़ा 384 तय हुआ है। लोकसभा में एनडीए को 293 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि राज्यसभा में 125 सांसद उसके पक्ष में हैं। एनडीए को टीडीपी, जेडीयू, शिवसेना और लोजपा का भी साथ है, वहीं वाईएसआर कांग्रेस भी उसके पक्ष में खड़ी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में PG सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल