दीपों का त्योहार: देश-विदेश से गूंजी दिवाली की बधाइयाँ, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक छाई दिवाली की उत्सवमय भावना
By: Mohit Sinha
On
देशभर में दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक्स पर पोस्ट कर भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सोमवार को सुबह भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने अपने बधाई संदेश एक्स पर पोस्ट किए हैं।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट के अनुसार, उन्होंने दीपपर्व के इस शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा ''सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे। यही कामना है।''
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ''प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के आरोग्य और धन-धान्य की प्रार्थना करता हूं।'' विदेश से भी बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
https://twitter.com/AlboMP/status/1980020987480650176

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
