बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान

आयोग ने धीमी वोटिंग के आरोपों को किया खारिज

बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 121 सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अबतक के आंकड़ों के मुताबिक बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत मतदान बेगूसराय में हुआ है। उसी तरह मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया।

बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान
प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान कराने के आरोप को चुनाव आयोग ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। बिहार चुनाव आयोग ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। ऐसे भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरोप लगाया था कि महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान कराया जा रहा। बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है। जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की