बिहार में उद्योग लगाने की कवायद शुरू, राज्य के इस जिले में लगेंगे चार इथेनॉल फैक्ट्री

बिहार डेस्क: बिहार में पिछले कुछ समय से उद्योग को लेकर बेहतरीन माहौल बना हुआ है। खासकर इथेनॉल के सेक्टर में बिहार ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। अब खबर आ रही है कि राज्य के मुजफ्फरपुर मोतीपुर प्रखंड में चार इथेनॉल कारखाने का निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है। बिहार उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पांड्रिक खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर से इस बारे में जानकारी भी शेयर की है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है। पेट्रोल में इसे मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। मुख्य तौर पर इसका उत्पादन में गन्ने से होता है, किंतु मक्का व अन्य फसलों से भी इसका उत्पादन किया जा सकता है। जानकार बताते हैं कि इससे पर्यावरण तथा खेती दोनों को फायदा पहुंचता है। यहां के वातावरण के हिसाब से देखा जाए तो इथेनॉल इको फ्रेंडली है।