OTP का झंझट खत्म! अब फोन नंबर वेरिफिकेशन करेगा ePNV, कॉल पर AI पकड़ेगा स्कैमर, गूगल के बड़े ऐलान
Google ने दिल्ली में 'सेफ एंड ट्रस्टेड AI' इवेंट में भारत के लिए कई नए AI सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स का ऐलान किया। इनमें सबसे खास बदलाव ePNV (Enhanced Phone Number Verification) टेक्नोलॉजी है, जो SMS OTP सिस्टम की जगह लेगा, साथ ही रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन, स्क्रीन शेयर अलर्ट और AI कंटेंट पहचान टूल SynthID जैसे फीचर्स शामिल हैं।
OTP का नया विकल्प: ePNV
Google ने एक बिल्कुल नई एंड्रॉयड बेस्ड सुरक्षा प्रणाली– ePNV (Enhanced Phone Number Verification) पेश की है, जो आपके मोबाइल नंबर को SIM-बेस्ड तरीके से वेरिफाई करेगी। यह मौजूदा OTP सिस्टम को पूरी तरह रिप्लेस करने जा रही है और इससे जुड़ी तमाम सुरक्षा समस्याओं को कम करने का दावा है। यानी आपके फोन नंबर की जांच अब और ज्यादा सुरक्षित तरीके से होगी।
Gemini Nano से रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन

AI कंटेंट की पहचान

स्क्रीन शेयर करते समय अलर्ट
Google, Google Pay, Paytm और Navi जैसे ऐप्स के साथ मिलकर नया स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम अलर्ट फीचर भी ला रहा है। यदि यूजर Android 11 या नए वर्जन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ कॉल पर स्क्रीन शेयर करते हुए इन ऐप्स का इस्तेमाल करता है, तो डिवाइस एक सिक्योरिटी अलर्ट देगा। यह फीचर स्क्रीन शेयरिंग के दौरान स्कैम की संभावना कम करने में मदद करेगा।
Google का भारतीय यूजर्स के लिए उद्देश्य
Google इन सभी अपडेट्स के जरिए भारतीय यूजर्स को AI का सेफ और ट्रस्टेड उपयोग देने पर फोकस कर रहा है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ आम यूजर की साइबर सुरक्षा भी Google की प्राथमिकता है। कंपनी का लक्ष्य ऑनलाइन स्कैम्स, AI से जुड़े रिस्क को कम करना और AI कंटेंट की सही पहचान को आसान बनाना है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

