धरती आबा संग्रहालय और ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ पुस्तक का लोकार्पण आज
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची में भव्य कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और संजय सेठ होंगे शामिल
रांची में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 29 नवंबर को धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन और ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ पुस्तक का लोकार्पण होगा, - जिसमें केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, संजय सेठ और पद्भूषण रामबहादुर राय शामिल होंगे।
रांची : बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रांची के बरियातू स्थित आरोग्य भवन में 29 नवंबर को धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन और 'क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा' पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल उरांव और विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और पद्भूषण राम बहादुर राय करेंगे। कार्यक्रम में विकास भारती के सचिव और अशोक भगत उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम रांची के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और विकास भारती विशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
