लक्ष्यभेदी मिसाइल (ULPGM)-V3 का DRDO ने किया सफल परिक्षण, मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई 

ड्रोन से लॉन्च होगा यह गाइडेड मिसाइल

लक्ष्यभेदी मिसाइल (ULPGM)-V3 का DRDO ने किया सफल परिक्षण, मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई 
लक्ष्यभेदी मिसाइल (ULPGM)-V3 परिक्षण के दौरान

नयी दिल्ली:  भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में यूएवी-लॉन्च्ड प्रेसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 का कामयाब परीक्षण किया है रक्षा सूत्रों के अनुसार मिसाइल आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गयी है. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी गति, सटीकता और लक्ष्य को नष्ट करने की क्षमता दिखाई.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्यभेदी मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा मिला है. यूएवी-लॉन्च्ड प्रेसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 के फ्लाइट ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए DRDO, उनके उद्योगिक साझेदारों, डेवलपमेंट कंपीटेंट प्रोडक्शन पार्टनर्स, MSMEs और स्टार्टअप्स को बधाई. इस सफलता से साफ हो गया कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को आत्मसात करने और उत्पादन करने में सक्षम है.

गाइडेड मिसाइल प्रोग्राम भारत के लिए बेहद अहम

यह मिसाइल भारत के गाइडेड मिसाइल प्रोग्राम का अहम हिस्सा है. इससे पहले ULPGM-V2 को DRDO की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेट्री (TBRL) ने तैयार किया था, जिसमें कई तरह के वारहेड्स शामिल थे.

V3 में इमेजिंग इंफ्रारेड (IIR) सीकर्स और ड्यूल-थ्रस्ट प्रोपल्शन सिस्टम जैसी नई टेक्नोलॉजी होने की उम्मीद है, जो इसे और भी ताकतवर बनाती है. यह मिसाइल हल्की, सटीक और कई तरह के हवाई प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने वाली है. एअरो इंडिया 2025 में इसकी झलक दिखाई गई थी, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था.

 

 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी