उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने मुख्य प्रस्तावक
नई दिल्ली: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना उपराष्ट्रपति पद का नामांकन चार सेटों में दाखिल किया। प्रत्येक सेट में 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। पहले सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए, वहीं अन्य सेटों में केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ एनडीए नेता और सांसदों के हस्ताक्षर हैं, जो NDA के भीतर व्यापक समर्थन और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।
नामांकन की प्रक्रिया के दौरान 160 सदस्य रहे मौजूद
संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान NDA के करीब 160 सदस्य, जिनमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे, उपस्थित रहे। इस मौके पर गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.



