व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में हर दरवाजे पर जा रहे हैं नीतीश कुमार : रविशंकर प्रसाद

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में हर दरवाजे पर जा रहे हैं नीतीश कुमार : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से लोक सभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में फंस कर नीतीश कुमार हर एक के दरवाजे पर जा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और विपक्षी दलों में पहले से ही कई नेता इसके लिए खड़े हैं और अब नीतीश कुमार भी खड़े हो रहे हैं।

प्रसाद ने सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात पर लिखा, नीतीश जी! राहुल गांधी के साथ आपकी मुस्कुराती तस्वीर टीवी और अखबारों में देखी। सोचा आपको स्मरण कराऊं कि आप तो डा राम मनोहर लोहिया के शिष्य हैं जो गैर कांग्रेसवाद के पहले प्रवर्तक थे। आज कहां चले गए आप?


प्रसाद ने नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए अगले ट्वीट में लिखा, ये जो हर एक के दरवाजे आप जाने की कोशिश कर रहे हैं, वो तो बहुत बड़े लोग भी घूम चुके हैं पर नतीजा कुछ नहीं निकला। ये कौन सी आपकी महत्वकांक्षा जाग गई है? प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और बहुत से दावेदार विपक्ष में पहले से ही खड़े है। आप भी खड़े हो जाएं।

नीतीश कुमार पर कुर्सी के लोभ में फंसने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और कुर्सी के लोभ के लिए जिस प्रकार से नीतीश जी दिल्ली में प्रयासरत दिख रहे हैं, यदि इतना ही प्रयास बिहार में विकास के प्रोजेक्ट और उद्योगों को लाने के लिए किया होता तो आज बहुत से बिहारी युवाओं को रोजगार मिला होता।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार