देश कांग्रेसी संस्कृति से मुक्ति चाहता है: नड्डा

देश कांग्रेसी संस्कृति से मुक्ति चाहता है: नड्डा

रांची: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक की राजनीतिक उठापटक में भाजपा की किसी प्रकार से भूमिका को सीरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर इस बाबत अटैक करते हुए कहा, कि विपक्ष के द्वारा लगाये जा रहे आरोप में कोई सत्यता नहीं है। नड्डा ने कहा कि आज देश कांग्रेसी संस्कृति से पूर्णतः मुक्ति चाहता है। कर्नाटक प्रकरण कांग्रेस का अंदरुनी मामला है व इसी बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफे के बाद एक- एक कर लोग अपने ढंग से इस्तीफा दे रहे हैं।
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस की कमीशन व करप्शन की संस्कृति से मुक्ति है। लेकिन, यह भी अकाट्य सच है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नई संस्कृति का विकास हुआ है। लोगों ने जातिवाद, वंशवाद और वोट बैंक को नकारा है और कांग्रेस मुक्त भारत पर फोकस करते हुए विकासवाद की राजनीति पर विश्वास जताया है। कहा कि यही हमारी संस्कृति है व इसे लेकर ही हम आगे बढ़ रहे हैं। इस विचार के साथ जो जुड़ेगा, उसका पार्टी में स्वागत है। नड्डा ने अपने दो दिनों के झारखंड प्रवास के दौरान सांगठनिक स्तर पर की गई बैठकों की जानकारी साझा की। कहा, बैठकों में बूथ रचना से लेकर चुनाव की रणनीति और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

[URIS id=9499]

 

28 को दोबारा कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसकी रिपोर्ट मैं खुद लूंगा। प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक पर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं में जोश है। पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हो, इसके लिए हर वर्ग को जोड़ें। उन्होंने कहा कि कोर कमिटी की बैठक में सदस्यता अभियान पर विशेष रूप फोकस किया गया। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। वे अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने पर आमादा हैं। 28 जुलाई को कोर कमिटी फिर बैठेगी। इसकी रिपोर्ट मैं खुद लूंगा। नड्डा ने कहा कि दो दिनों में कोर कमिटी के अलावा पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, सदस्यता प्रभारी सहित यहां के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठकें हुईं। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश है। जिला अध्यक्षों में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की होड़ लगी हुई है। नड्डा ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो टास्क दिये हैं, उसे निभा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का लाभ झारखंड को मिल रहा है। साथ ही रघुवर दास सरकार ने जो काम किए हैं, उससे 65 प्लस की संख्या में हम विधानसभा में जायेंगे।
जेपी नड्डा ने कहा कि रघुवर दास की सरकार बेदाग, भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी, मेहनती और काम करने वाली सरकार है। वह जनता को साथ लेकर चलती है। यही कारण है कि जनता को ध्यान में रखकर बनायी गयीं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला सहित तमाम योजनाओं के साथ ही महिला सशक्तीकरण और रोड कनेक्टिविटी में भी झारखंड सबसे आगे है। इस मौके पर नड्डा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख उपस्थित थे।
गुडू पाचा गांव पंहुचे नड्डा
दौरे के क्रम में जेपी नड्डा गुडू पाचा गांव पहुंचे। यहां उन्‍होंने संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता को संबोधित करते हुये कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है। उनको इस सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी संगठन से जोड़ना है। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के साथ पौधरोपण करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को 5 – 5 वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
बूथ पर करें फोकस
नड्डा ने कहा कि विधायक बूथ संरचना पर दें, ताकि संगठन को बूथस्तर पर एक्टिवेट किया जा सके। कहा कि 2014- 2016 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 27.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ कर आये हैं। 10 पारामीटर्स में मल्टी डायमेंशनल पावर इंडेक्स के अनुसार झारखंड भारत में पहले नंबर पर है। सबसे तीव्र गति से बढ़कर आगे आनेवाला राज्य झारखंड है। दावा किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 प्लस जीतेंगे। अब पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता घर- घर पहुंचकर 25 लाख सदस्य बनायें, हम स्वतः लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Jamshedpur news: टाटा ज़ू में नागपुर से पहुंची रॉयल बंगाल टाइगर्स की जोड़ी का जोरदार स्वागत Jamshedpur news: टाटा ज़ू में नागपुर से पहुंची रॉयल बंगाल टाइगर्स की जोड़ी का जोरदार स्वागत
Koderma news: नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद ने किया होलिका दहन पूजन, नगर वासियों को दी शुभकामनाएं
Koderma news: जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
Koderma news: लंदन से आई विदेशी मेहमान ने पहली बार खेली होली, बोलीं ऐसा त्योहार पहले कभी नहीं देखा
Giridih news: घोड़धम्बा घटना पर बाबूलाल मारांडी ने सरकार को घेरा, बोले हिन्दू विरोधी है हेमंत सरकार
Jamshedpur news: टाटा स्टील कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम में होली मनाई, जरूरत का सामान किया दान
Ranchi news: जेसीआई ने धूम धाम से मनाई हर्बल होली
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च कीं 20 इलेक्ट्रिक बस
Koderma news: द आई स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
Koderma news: सलईडीह में 3 मोटरसाइकिल की चोरी, मामला दर्ज
Koderma news: लकड़ी लोड पिकअप वाहन जब्त, चालक फरार
Koderma news: बाइक की कार से टक्कर, होमगार्ड जवान घायल