निःशुल्क मास्क का वितरण करे केंद्र सरकार: सीपीआइ

निःशुल्क मास्क का वितरण करे केंद्र सरकार: सीपीआइ

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान देश में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से देश के साधारण जन परेशान और भय ग्रस्त है। कई राज्यों द्वारा सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। देश में वायरस से बचाने वाले मास्क और सैनिटाइजर की जबरदस्त कमी हो गई है। इन्हें कालाबाजारी कर अधिक मूल्यों पर बेचा जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी मास्क और सैनिटाइजर लापता हैं।

 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति

अनजान ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1889 के कानून के तहत निजी परीक्षण लैब में खून की जांच पर पाबंदी लगा रखी है। सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए लंबी लाइनें लगी हुई है। कहा कि सरकार अगर निजी लैबों को खून परीक्षा की जांच की इजाजत देती है, तो कई लोगों के मन से कोरोना को लेकर भय को कम किया जा सकता है। बड़ी संख्या में बच्चे और बूढ़े मानसिक संत्रास से गुजर रहे हैं।

उन्होंने सीपीआइ की तरफ से सरकार से मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तत्काल राज्यों को बड़े पैमाने पर निशुल्क मास्क का वितरण करें एवं सरकारी और निजी लैब में खून की जांच के लिए साधारण जन को धन उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न

 

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई