Crime News: कुमार गौरव हत्या का असर, कोयला डिस्पैच बंद, कोल साइडिंग में पसरा सन्नाटा

कोल साइडिंग में कोई कर्मी और पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं

Crime News: कुमार गौरव हत्या का असर, कोयला डिस्पैच बंद, कोल साइडिंग में पसरा सन्नाटा
कोल साइडिंग में पसरा सन्नाटा

दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ खास ठोस सबूत नहीं लगा हैं तो दूसरी ओर इस घटना के बाद एनटीपीसी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में दहशत का माहौल है। कोई भी पदाधिकारी फील्ड में काम करने से जाने से सुरक्षित महसूस कर रहे है।

हजारीबाग: एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड का असर कोल ट्रांसपोर्टेशन में देखने को मिल रहा है। घटना के बाद से कोयला का एक भी रैक बाहर नहीं भेजा गया है तथा कोल साइडिंग में कोई कर्मी और पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं। बानादाग कोल्ड साइडिंग में सन्नाटा पसरा है तथा आने जाने वाले लोगों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। हजारीबाग से लगभग प्रत्येक दिन पंद्रह कोयला रैक का ट्रांसपोर्टेशन होता है जो देश के विभिन्न ऊर्जा संयंत्र तक पहुंचता है।

एनटीपीसी केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद केरेडारी चट्टी बरियातू, पकरी बरवाडीह सहित डिस्पैच ट्रांसपोर्टेशन का कार्य पिछले चौबीस घंटे से बंद है। हजारीबाग से प्रत्येक दिन पंद्रह रैक कोयला डिस्पैच किया जाता है पर घटना के बाद एक भी अधिकारी माइंस क्षेत्र में नहीं दिखे जबकि एनटीपीसी ऑफिस सहित माइंस एरिया में सन्नाटा पसरा रहा। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ खास ठोस सबूत नहीं लगा हैं तो दूसरी ओर इस घटना के बाद एनटीपीसी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में दहशत का माहौल है। कोई भी पदाधिकारी फील्ड में काम करने से जाने से सुरक्षित महसूस कर रहे है।

आम दिनों में कोल साइडिंग क्षेत्र में पदाधिकारी का आनेजाने का सिलसिला देखने को मिलता था लेकिन शनिवार की घटना के बाद से ही अधिकारी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। कोल कंपनी के पदाधिकारियों की माने तो हजारीबाग आने-जाने के दौरान अब तक ऐसी कई घटनाएं घट चुकी है और कई लोग अपराधियों के गोली का शिकार हो चुके हैं इसके बावजूद सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के कारण भय का वातावरण है। बताते चलें की हजारीबाग से कोयला विभिन्न ऊर्जा संयंत्र तक पहुंचता है जहां विद्युत बनता है। खनन और ट्रांसपोर्टेशन गतिविधियों के बंद होने से अर्थव्यवस्था पर भी भारी नुकसान हो रहा है। भारत के कई ऐसे बिजली संयंत्र हैं जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से एनटीपीसी द्वारा संचालित भारत की सबसे बड़ी कोयला खदानों पर निर्भर है।

अधिकारियों को सुरक्षा नहीं मिलने के कारण भय एवं डर का माहौल है और वह कैसे कम करें इसे लेकर उनके परिवार के लोग भी चिंतित है। कमल राम रजक कोल माइनिंग पकरी बरवाडीह नेफी अध्यक्ष ने फोन पर बात करते हुए बताया कि कल की घटना के बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि कुमार गौरव की पत्नी एमबीए की हुई है उन्हें एनटीपीसी नौकरी दे तथा सभी कर्मी और पदाधिकारी का 50 करोड रुपए का बीमा हो साथ ही घटना का जल्द से जल्द उद्वेदन हो और अगर यह नहीं होगा तो संगठन आगे की रणनीति बनाएगा। उन्होंने बताया कि कल से कोयला का डिस्पैच बंद है तथा यह कोई आंदोलन या हड़ताल नहीं है बल्कि कर्मियों का आक्रोश है।

Read More.. Bokaro News: मजदूर की बेटी ने किया कमाल: छोटी कुमारी बनीं झारखंड इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट