'जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने 'लखपति दीदी' योजना के तहत तीन लाख करोड़ खर्च कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही. पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस की आलोचना की और पूछा कि क्या आतंकियों को मारने के लिए इजाज़त लेनी चाहिए?
वाराणसी: पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता. पीएम ने कहा कि तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं. यह आंकड़ा सुनकर ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखी. अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं.
अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है. मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन क्या हम अभियान चला सकते हैं. मैं बैंकों का अभिवादन करता हूं. जो इस केवाईसी का काम पूरा करने के लिए स्वयं हर ग्राम पंचायत तक पहुंच रहे हैं. अब एक महीने में एक लाख बैंक, पंचायतों में जा चुके हैं.
'भारत पर वार करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा': मोदी

