हरिद्वार भगदड़ में गई मासूम जिंदगियाँ: ट्रस्ट देगा पीड़ित परिवारों को मुआवजा, कई सवाल अब भी बाकी!
हरिद्वार हादसा या लापरवाही?
श्रावण मास की भारी भीड़ के बीच मांसा देवी मंदिर में मची भगदड़ ने ली कई जानें, ट्रस्ट ने मृतकों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।
हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मंदिर की सीढ़ियों पर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच शॉर्ट सर्किट की अफवाह उड़ी और भीड़ बेकाबू होती चली गई. इस भगदड़ में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन सवाल यह है कि इस भगदड़ के लिए जिम्मेदार कौन?
मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ट्रस्ट की ओर से राहत राशि का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
