लेह में बढ़ता तनाव: राज्य की मांग पर भड़के छात्र, BJP दफ्तर और पुलिस वैन में आगजनी, देखें वेदिओ

लेह में बढ़ता तनाव: राज्य की मांग पर भड़के छात्र, BJP दफ्तर और पुलिस वैन में आगजनी, देखें वेदिओ
लेह में विरोध प्रदर्शन (फ़ोटो)

लेह: लद्दाख में हुए विशाल विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान बीजेपी कार्यालय और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी गई। यह विरोध लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुआ था। कई दिनों से जारी भूख हड़ताल के दौरान 15 लोगों में से दो की तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलन उग्र हो गया। शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील के बावजूद युवाओं में उग्रता दिखी और बंद का आह्वान किया गया।

हिंसक टकराव और पुलिस कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में छात्र और युवा लेह की सड़कों पर उतर आए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय, पुलिस वैन और कई अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और धारा 163 लागू कर दी गई है, जिससे पांच या उससे अधिक लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लग गया है।

आंदोलन की वजह और मुख्य मांगें

विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने, छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक संरक्षण, दो लोकसभा सीटों की मांग और लद्दाख की जनजातियों को आदिवासी का दर्जा देने को लेकर थी। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की तीन प्राचीन धरोहरें, भद्रकाली, नंदी और कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं आएंगी वापस

भूख हड़ताल और बंद का ऐलान

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के नेतृत्व में 35 दिनों से जारी भूख हड़ताल आंदोलन का अहम हिस्सा है। दो भूख हड़तालियों की तबीयत बिगड़ने के बाद युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया और लेह बंद का ऐलान किया। जसमें राजकीय कार्यालयों के साथ-साथ बीजेपी दफ्तर में आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

समापन और नवीनतम घटनाक्रम

घटनाओं के बाद सोनम वांगचुक ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और आंदोलनकारियों को गैर-हिंसक तरीकों के चयन का संदेश दिया। केंद्र सरकार ने LAB और KDA के प्रतिनिधियों से बातचीत के अगले दौर के लिए 6 अक्टूबर को बैठक बुलाने की घोषणा की है, ताकि मांगों के समाधान पर वार्ता आगे बढ़ सके

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट