ED RAID: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर ईडी छापा

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को संदीप घोष को निलंबित कर दिया था।

ED RAID: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर ईडी छापा
(संपादित इमेज)

मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में संदीप घोष पहले से ही सीबीआई कस्टडी में हैं।

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष के घर ईडी गुरुवार की सुबह से छापेमारी कर रही है। आरजी कर हॉस्पिटल की वित्तीय अनियमितता के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आदेश में घोष के निलंबन की घोषणा की थी। इस आदेश पर स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम की बजाय विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के हस्ताक्षर थे।

आदेश में कहा गया था, "कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ चल रही आपराधिक जांच के मद्देनजर, घोष को पश्चिम बंगाल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1971 के नियम 7(1सी) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।"

हालांकि, चिकित्सा बिरादरी के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की देर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया है। राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की घोष को बचाने के लिए पहले से ही आलोचना हो रही है। घोष को 16 दिनों की पूछताछ के बाद 2 सितंबर की शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एक अदालत ने उन्हें आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। घोष के खिलाफ सीबीआई दो समानांतर जांच कर रही है। एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का मामला है जबकि दूसरा मामला उनके कार्यकाल के दौरान आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। उन्हें इसी दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था।

संस्थान में महिला डॉक्टर के शव की बरामदगी के कुछ दिन बाद घोष ने आर.जी. कर के प्रिंसिपल पद के साथ-साथ राज्य चिकित्सा सेवाओं से भी इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि, उसी दिन उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की बजाय, स्वास्थ्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर घोष को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (सीएनएमसीएच) का प्रिंसिपल नियुक्त करने की घोषणा की, जिसकी हर तरफ से आलोचना हुई। इस कदम के बाद घोष और राज्य सरकार दोनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की बाढ़ आ गई। राज्य सरकार पर घोष को बचाने का आरोप लगाया गया।

घोष सीएनएमसीएच के प्रिंसिपल का पदभार नहीं संभाल सके, क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने आर.जी. कर घटना की सीबीआई जांच का आदेश देते हुए, अगले आदेश तक उन्हें राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त करने पर भी रोक लगा दी। घोष की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब आर.जी. कर के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अस्पताल में वित्तीय 'अनियमितताओं' की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

अपनी याचिका में अली ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करने के लिए व्हिसल ब्लोअर के रूप में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में की गई उनकी पिछली अपीलों को प्रशासनिक मशीनरी ने कैसे नजरअंदाज कर दिया। अली की याचिका पर कार्रवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को बलात्कार और हत्या के मामले के साथ-साथ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की समानांतर जांच करने का निर्देश दिया।

संदीप घोष पर क्या आरोप लगे?

आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. अख्तर अली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पूर्व प्रिंसिपल पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच ईडी से कराने की अपील की थी। सीबीआई ने इस मामले में संदीप घोष के अलावा सुरक्षा गार्ड अफसर अली, बिप्लब सिंह और सुमन हाजरा को गिरफ्तार किया है। संदीप घोष पर टेंडरों में पक्षपात, मेडिकल आर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री और रुपये लेकर मेडिकल छात्रों को पास कराने का आरोप है।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश