विधायक नागेन्द्र ने कहा टोल प्लाजा को हटाकर किसी अन्यत्र स्थान पर ले जाया जाए ताकि…

विधायक नागेन्द्र ने कहा टोल प्लाजा को हटाकर किसी अन्यत्र स्थान पर ले जाया जाए ताकि…

पप्पू पांडेय

सरिया(गिरिडीह): अनुमंडल सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें घंघरी (बगोदर) स्थित टोल प्लाजा में व्याप्त अनियमितता को लेकर चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो उपस्थित थे।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं बगोदर के घँघरी स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक को कई प्रकार के निर्देश दिए गए। कहा गया कि बगोदर के घंघरी में स्थित टोल प्लाजा में सड़क के दोनों ओर गहरी खाई बनी हुई है। जिसके कारण आए दिन कोई घटना या दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं टोल कर्मियों के द्वारा कोई पोशाक या परिचय पत्र नहीं होने के कारण आए दिन विधि व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न होती रहती है।

बैठक के दौरान अनुमंडलाधिकारी श्री मंडल ने एनएचआई के अधिकारी एवं टोल प्लाजा के प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि टोल कर्मियों के द्वारा जल्द से जल्द वाहनों को रोकने के लिए टोल प्लाजा मानक के अनुसार लट्ठा को लगाया जाए। वाहनों से मानक के अनुसार ली जाने वाली टोल राशि से संबंधित बड़े- बड़े बोर्ड प्लाजा के इर्द-गिर्द लगाई जाए। ताकि लोगों को दूर से ही निर्धारित राशि का पता चल सके। साथ ही सभी टोल कर्मियों को हमेशा परिचय पत्र एवं पोशाक में ही रहने का निर्देश दिया गया।कहा गया कि निर्देशों का उलंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में अवैध माइका खनन पर वन विभाग का बड़ा छापा, दो वाहन जब्त

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि टोल कर्मियों के द्वारा मनमाने ढंग से वाहन चालकों से रूपए की उगाही अनियमित ढंग से किए जाने की शिकायत जनता के द्वारा किया जाता रहा है। टोल कर्मियों की मनमानी के कारण आए दिन लड़ाई झगड़ा एवं विधि व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न होती रहती है।

यह भी पढ़ें: छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इसलिए एनएचआई के द्वारा जारी मानक के अनुसार बगोदर में टोल प्लाजा का संचालन करें। अन्यथा उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए घंघरी (बगोदर) से इस टोल प्लाजा को हटाकर किसी अन्यत्र स्थान पर ले जाया जाए। जिससे बगोदर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार, बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास, आशीष कुमार बॉर्डर समेत कई लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत