पाकिस्तान का नया NOTAM भारत के क्षेत्र से ओवरलैप: क्या अरब सागर में टकराव संभव? सरक्रीक में हलचल
नई दिल्ली: पाकिस्तान नौसेना द्वारा जारी नए NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) के चलते एक बार फिर अरब सागर के सर क्रीक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। ये नौटम भारत के पहले से मौजूद नोटम वाले क्षेत्र के ठीक ओवरलैप में है, जिससे सैन्य और कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। जानकारों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिविधियों का यह नया अध्याय है, जिसमें भारत अपनी त्रि-सेवा युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' के जरिए पश्चिमी मोर्चे पर ताकत दिखा रहा है, वहीं पाकिस्तान ने अरब सागर में नौसैनिक नेविगेशनल अलर्ट (NAVAREA) जारी किया है। यह अलर्ट भी उसी क्षेत्र में है, जहाँ भारत ने पहले ही NOTAM जारी कर रखा है।
https://twitter.com/Goreunit/status/1984546309295231259
क्या टकराव की आशंका गंभीर है?

भारत का विशाल संयुक्त सैन्य अभ्यास
भारत ने NOTAM के तहत देश के कई हिस्सों में सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। इसके तहत भारतीय वायुसेना पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को कवर कर रही है, जिससे चीन, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाएँ भी प्रभावित क्षेत्र में आती हैं। यह अभियान छह चरणों में 6 नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक चलेगा 6 और 20 नवंबर, 4 और 18 दिसंबर, तथा 1 और 15 जनवरी को विभिन्न अभ्यास होंगे। इन सैन्य अभ्यासों का प्रमुख उद्देश्य भारतीय सेनाओं की ऑपरेशनल रेडीनेस को और मजबूत करना है, खासकर ऐसे समय में जब भारत की सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव लगातार जारी है। इस जॉइंट एक्सरसाइज में भारतीय सेना के बीस हजार से अधिक जवान, T-90S और अर्जुन टैंक, राफेल और सु-30MKI लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम, अटैक हेलीकॉप्टर और नौसैनिक युद्धपोत जैसी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा रहा है
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
