काठमांडू में ओली का फरमान: मैं किसी के डर से भागने वाला नहीं
पूर्व पीएम ओली ने खुद को गिरफ्तार करने की दी चुनौती
by: Mohit Sinha
On
काठमांडू में एक सभा में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए ओली ने सुशीला कार्की की सरकार को असंवैधानिक बताते हुए उसके आदेश का पालन नहीं करने की बात कही है। पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि जल्द ही हम इस असंवैधानिक सरकार को उसकी असली जगह पर पहुंचाएंगे।
काठमांडू: पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि यदि अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की में हिम्मत है, तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। ओली ने कहा कि वो सरकार के डर से भागने वाले नहीं है।
काठमांडू में एक सभा में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए ओली ने सुशीला कार्की की सरकार को असंवैधानिक बताते हुए उसके आदेश का पालन नहीं करने की बात कही है। काठमांडू से बाहर की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने पर ओली ने कहा कि वो किसी के डर से भागने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी शक्ति की आड़ में सत्ता में बैठने वाली सुशीला कार्की को इस देश की जनता ही सत्ता से बाहर ला खड़ी करेगी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



