तालिबान राज : ऑक्सफोर्ड में पढे अफगानिसतान के पूर्व मंत्री बेच रहे हैं पिज्जा, वायरल हुआ वीडियो

बर्लिन : अफगानिस्तान के पूर्व संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री सईद अहमद सदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो जर्मनी में पिज्जा बेचते नजर आ रहे हैं।

स्काई न्यूज ने सदात से बातचीत की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वाय़रल तस्वीरों में वह खुद हैं। उनका कहना है कि उनके पास पैसे खत्म होने के कारण उन्होंने जर्मन कंपनी लिवरांडो में डिलिवरी प्रोफेशनल के तौर पर काम किया। उन्होंने बताया कि उनकी कहानी एशिया में उच्च श्रेणी के लोगों के जीवन जीने के तरीके को बदलने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी।
وزير الاتصالات الأفغاني السابق يعمل “موزع طعام” على دراجة هوائية في ألمانيا عقب تخليه عن منصبه ومغادرته البلاد pic.twitter.com/5e9sGxb6iz
— قناة الجزيرة (@AJArabic) August 25, 2021
उल्लेखनीय है कि सदात के पास इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और कम्यूनिकेशन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की दो मास्टर्स डिग्री हैं। उन्होंने संचार के क्षेत्र में 13 देशों की 20 कंपनियों में 23 साल तक काम किया है। इसमें सऊदी अरब की अरामको और सउदी टेलिकॉम कंपनी शामिल हैं।
वह साल 2016 से 2017 तक एरिय़ाना टेलिकॉम लंदन में सीईओ के पद पर काम कर चुके हैं। अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सदात ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आम जन की सरकार इतनी जल्दी गिर जाएगी।