ढाका में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी झटके महसूस

ढाका में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी झटके महसूस
(IS: NASA Space Place)

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नरसिंदी के पास था। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:08 बजे महसूस किए गए।

मीडिया खबराें के मुताबिक भूंकप के कारण कई इमारतें हिलनेे लगीं और ढाका में लोग घरों से सड़कों पर निकल आए। हालाकि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके 20-30 सेकंड महसूस किए गए।बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) और राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

पिछले महीने अक्टूबर में भी बांग्लादेश में 3.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था।

इस बीच भूकंप के झटके भारत के पश्चिम बंगाल, कोलकाता और असम, त्रिपुरा एवं मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए। कोलकाता में सुबह करीब 10:10 बजे भूकंप के हल्के झटके से लोग सतर्क हो गए और कई जगहों पर लोग बाहर आ गए। गुवाहाटी, अगरतला और शिलांग में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now